करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़े गिरोह का वांछित आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत टिहरी पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस और सीआईयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी प्यारे राम के खिलाफ थाना चंबा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार आरोपी एक ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ा है, जिस पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। लगातार सूचना संकलन और प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्यारे राम पुत्र छोटे लाल, निवासी खैरी खुर्द, श्यामपुर, रायवाला (देहरादून) हाल निवासी लालतप्पड़, डोईवाला (देहरादून) के रूप में हुई है।
