एसआईआर-2026 अभियान का आयोगी दल ने लिया जायजा


रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत रुद्रप्रयाग जनपद का निरीक्षण किया। दल में अवर सचिव अभिषेक तिवारी, अनुभाग अधिकारी गोपाल कृष्ण चाहर और सहायक अनुभाग अधिकारी प्रकाश सिंह शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा बूथ स्तर अधिकारियों की गतिविधियों की समीक्षा की। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से अभियान की विस्तृत जानकारी ली गई। केंद्रीय दल ने जनपद में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!