ढालवाला में एसटीपी और चैनलाइजेशन कार्यों का किया निरीक्षण


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने ढालवाला क्षेत्र में चल रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और चंद्रभागा नदी पर हो रहे चौनलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ढालवाला-चोरपानी स्थित 5 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का जायजा लिया और शोधन प्रक्रिया के बाद निकलने वाले जल की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने 8 एमएलडी क्षमता वाले निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंद्रभागा नदी पर चल रहे चौनलाइजेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए मशीनरी बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मानसून को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!