अखाड़े ने अमरनाथ यात्रा पर रवाना श्रद्धालुओं का किया स्वागत


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में ललिता आश्रम में अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मानव सेवा समिति सीतापुर के अध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गईं। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हैं और युवाओं को सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने युवाओं से पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर भारतीय संस्कृति को अपनाने और उसके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई संत, महंत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!