हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे दो श्रद्धालु बाइक दुर्घटना में घायल

टिहरी। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे पंजाब निवासी दो श्रद्धालु एनएचपीसी बैंड के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से मिलते ही चौकी बछेलीखाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। टिहरी पुलिस ने कहा कि चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
