निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद रही पुलिस

टिहरी। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनपद के मंदिरों और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रत, पूजा-अर्चना और पवित्र स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए टिहरी पुलिस पूरे दिन मुस्तैदी के साथ तैनात रही। मंदिरों, घाटों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी प्रदान की। टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की है।
