एसडीएम ने की फार्मर रजिस्ट्री और स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा


टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने फार्मर रजिस्ट्री और स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत किसान पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टेक योजना के तहत जनपद में अब तक 33,042 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। अधिकारियों को अधिक से अधिक पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि विभिन्न विभागों के सहयोग से लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। बैठक में स्वैच्छिक चकबंदी योजना की भी समीक्षा की गई तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद के 10 गांवों के चयन के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!