मानसून से पहले शुरू हुआ फॉगिंग अभियान


श्रीनगर गढ़वाल। डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम श्रीनगर ने मानसून से पहले व्यापक फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान शुरू कर दिया है। महापौर आरती भंडारी के निर्देश पर निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सोमवार को गोला बाजार, सब्जी मंडी, अपर बाजार, गुरुद्वारा रोड और गणेश बाजार सहित प्रमुख क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग की गई। अभियान के दौरान मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई भी की गई।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि मानसून में मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए रोकथाम के लिए पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महापौर आरती भंडारी ने नागरिकों से घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!