जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग


पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून 2026 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण किया जा रहा है। प्राप्त प्रपत्रों का बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीक आधारित बन रही है। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से पात्र मतदाताओं को जागरूक करने और गणना प्रपत्र समय पर भरवाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!