धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य एक माह में पूरा करने के दिए निर्देश


टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन के तहत 405 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी क्षमता 65 वाहनों की होगी। निरीक्षण में पार्किंग संख्या-02 का अधिकांश कार्य पूर्ण तथा पार्किंग संख्या-01 में रैंप और रेलिंग निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। स्थानीय लोगों ने पार्किंग के अभाव में ईको पार्क क्षेत्र में जाम की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि एक माह में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग बनने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!