नैनीताल में संगोष्ठी: पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत मंथन

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
नैनीताल। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल क्लब सभागार में “सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सामाजिक सरोकारों से दूर होती पत्रकारिता और सत्ता प्रभाव की प्रवृत्ति प्रेस की विश्वसनीयता के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित और निष्पक्षता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार राजशेखर पंत ने समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का माध्यम भी है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने की। उन्होंने लंबे अंतराल के बाद इस तरह की संगोष्ठी के आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में जिलों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूनियन के महासचिव प्रयाग पांडे ने आयोजन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया, जबकि कोषाध्यक्ष गणेश पाठक ने विषय पर आधार वक्तव्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘नैनीताल समाचार’ के संपादक राजीव लोचन साह का सम्मान रहा, जिन्होंने पत्रकारिता में 50 वर्षों की सेवा पूरी की है। उन्हें शॉल, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतुल जोशी, राजशेखर पंत, अरुण शर्मा, रजनीकांत शुक्ला, अविक्षित रमन, प्रयाग पांडे, अमित गुप्ता, सुमित तिवारी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद राजीव लोचन साह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और जनआंदोलनों में मीडिया की भूमिका का उल्लेख किया।
संगोष्ठी के दूसरे सत्र में यूनियन की आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की गतिविधियों, सदस्यता शुल्क, रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों और स्मारिका प्रकाशन पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अंकुर शर्मा को नैनीताल जिला अध्यक्ष और प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 125 पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विचार साझा किए।