पुलिस ने तीन शातिर महिला नकबजनों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।
18 जून 2026 को वादी रविकांत पांडे ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद 21 जून को यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान तीन महिलाओं को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में सोनिया देवी (29), गुड़िया (20) और रीता देवी (29) शामिल हैं, जो खुड़बुड़ा मोहल्ला क्षेत्र की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कूड़ा बीनने का काम करती हैं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार दो आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं। घटना का पूरा माल बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।