एसआईआर के तहत 5.99 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों, बीएलए, बीएलओ और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे अपने बीएलए के माध्यम से गणना प्रपत्र भरने में सहयोग करें और जिन मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 नियुक्त नहीं हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें। जिले में कुल 13,76,813 मतदाताओं में से 98.44 प्रतिशत को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 5,99,944 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। डीएम ने बताया कि मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर अलग सूची तैयार की जाएगी, जिसे पंचायत भवनों, निकाय कार्यालयों एवं वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

42.42 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण
हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद की 11 विधानसभाओं में अब तक 42.42 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है। आगामी चरण में 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 15 सितंबर 2026 को अंतिम सूची जारी होगी।