मक्कू में रिंगाल-बांस शिल्प प्रशिक्षण से स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ विकासखंड के ग्राम मक्कू में एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित 14 दिवसीय रिंगाल एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीणों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है। 17 जून से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 30 जून तक चलेगा।
आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित कौशल विकास ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और पलायन रोकने में सहायक साबित होगा। प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल उद्यमिता, ब्रांडिंग और बैंक ऋण की जानकारी दे रहे हैं, जबकि मास्टर ट्रेनर प्रेम लाल विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभागियों ने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। यह कार्यक्रम रिंगाल कला के संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार सृजन को भी मजबूती दे रहा है।
