मुर्गी पालन कर सुमन देवी कमा रहीं 18 हजार रुपये मासिक


चमोली। विकासखंड दशोली के ग्राम सलना रैंतोली निवासी सुमन देवी ने पोल्ट्री पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। जय माँ भगवती स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमन देवी वर्तमान में मदर यूनिट (पोल्ट्री पालन) उद्यम का सफल संचालन कर रही हैं।
उन्होंने कुल 2.50 लाख रुपये की लागत से पोल्ट्री यूनिट स्थापित की, जिसमें रीप परियोजना से 75 हजार रुपये की सहायता, 1.25 लाख रुपये का बैंक ऋण और 50 हजार रुपये का स्वयं का अंशदान शामिल है। वर्तमान में उनकी यूनिट में लगभग 200 मुर्गियां हैं, जिनसे प्रतिदिन अंडा उत्पादन हो रहा है। अंडों की बिक्री से उन्हें प्रतिदिन करीब 600 रुपये की आय प्राप्त होती है, जिससे उनकी मासिक आमदनी 15 से 18 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सुमन देवी का कहना है कि रीप परियोजना से मिले वित्तीय और तकनीकी सहयोग ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!