सांसद ने किया संगठन कक्ष का उद्घाटन

टिहरी। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ, टिहरी गढ़वाल के नवनिर्मित संगठन कक्ष का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद ने संगठन कक्ष के शुभारंभ पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कक्ष कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देगा। संघ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वर नारायण थपलियाल और जिला महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने कहा कि संगठन कक्ष कर्मचारियों के बीच संवाद, सहयोग और समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
