कैबिनेट मंत्री ने किया करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को पाबौ और पैठाणी क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दौरे के दौरान मंत्री ने बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में 34.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की आधारशिला बताया तथा इसके संरक्षण के लिए आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
विकासखंड थलीसैंण के ग्राम पल्ली में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
डॉ. रावत ने 7.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 6.40 किलोमीटर लंबे हिंवालीधार-सिरतोली मोटर मार्ग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने सिरतोली से ताराकुंड तक सड़क विस्तार और ताराकुंड मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। मंत्री ने 10 जुलाई से पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ताराकुंड, भैरवखाल सहित प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़कर पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।