प्रदेश अध्यक्ष ने किया हिलास भोजनालय का शुभारंभ


चमोली। विकासखंड दशोली की मंडल घाटी में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘हिलास भोजनालय’ का शुभारंभ राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत शुरू हुए इस सामुदायिक उद्यम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है। सांसद ने स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को तीर्थयात्रियों और पर्यटकों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर सेवा को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने अधिकारियों को जनपद के प्रमुख यात्रा मार्गों पर भी ऐसे सामुदायिक भोजनालय स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!