सत्यापन अभियान चलाकर ठेकेदार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना


चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत चमोली पुलिस ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सघन चेकिंग की। चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह के नेतृत्व में भ्यूंडार से हेमकुंड साहिब तक अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों की जांच, रेट लिस्ट अनुपालन और तंबाकू सेवन पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिनियम के तहत 41 तथा कोटपा के तहत 22 सहित कुल 63 चालान किए गए। वहीं नन्दप्रयाग क्षेत्र में जस्सू कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार सीटू कुमार द्वारा मजदूरों का सत्यापन न कराने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग की सुरक्षा, धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!