हवा में नकली पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मसूरी-धनोल्टी रोड पर नकली पिस्टल लहराने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। टिहरी बाईपास पर वाहन संख्या यूपी-14-डीआर-1000 फार्च्यूनर को रोककर जांच की गई।
वाहन चालक विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद ने बताया कि किसी रिश्तेदार ने पिस्टलनुमा गैस लाइटर लहराया था। तलाशी में गैस लाइटर बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
