शांतिकुंज में तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का समापन


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिविर में जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सहित विभिन्न स्थानों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि कन्याओं का सर्वांगीण विकास समय की आवश्यकता है। शांतिकुंज प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने बेटियों को समाज की रीढ़ बताया। शिविर में योग, ध्यान, यज्ञ, व्यक्तित्व विकास व सांस्कृतिक मूल्यों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। विभिन्न विशेषज्ञों ने बालिकाओं का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!