डीएम और एसपी ने किया नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

चमोली। नीट-यूजी 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, जैमर, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
