पौड़ी में “रन फॉर योग” रैली से गूंजा योग का संदेश

पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर योग” रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली को एजेंसी चौक से विधायक त्ंरानउंत च्वतप, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी और अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने योग के महत्व पर संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
