जिलाधिकारी ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए 7 जुलाई तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निक्षय मित्र नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने और शेष गांवों में नियमित स्क्रीनिंग अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम तीन गांवों में टीबी स्क्रीनिंग की जाए तथा सभी विवरण उसी दिन निक्षय पोर्टल पर दर्ज किए जाएं। साथ ही दवा उपलब्धता, मरीजों के नियमित उपचार और हेल्पलाइन सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!