टेलीकॉम समिति की बैठक में दिए नेटवर्क सुदृढ़ करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मोबाइल नेटवर्क कवरेज, इंटरनेट सेवाओं एवं संचार अवसंरचना के विस्तार की समीक्षा की गई।
दूरस्थ एवं नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं मजबूत करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत मजबूत संचार व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों और दूरसंचार कंपनियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
