मेले में युवाओं को दी स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी

चमोली। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन पालिका अध्यक्ष संदीप रावत की अध्यक्षता में किया गया। मेले का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर सुरेन्द्र पंवार ने स्वनिधि योजना, डिजिटल लेन-देन और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मेले में स्वास्थ्य शिविर, मातृ वंदना योजना एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी दी गई तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने प्रतिभाग किया।
