एनएच भूमि अधिग्रहण कार्यों का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि एवं भवन अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने हेतु अपर जिलाधिकारी ैीलंउ ैपदही त्ंदं की उपस्थिति में संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
टीम ने नाला नारायणकोटी एवं भेटसेम ग्रामों का दौरा कर अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया तथा प्रभावित परिसंपत्तियों एवं अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने राजस्व एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता एवं शासनादेशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं तथा प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!