एसएसपी ने नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लिया जायजा


टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवेश-निकास द्वार, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, जैमर, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सघन जांच एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!