फैगुल में प्रस्तावित आईटीआई भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना हेतु जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने नकोट क्षेत्र के ग्राम फैगुल में भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता का परीक्षण किया गया।
आईटीआई की प्रधानाचार्य पल्लवी ने बताया कि संस्थान के लिए लगभग 11 नाली भूमि की आवश्यकता है तथा इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और फिटर ट्रेड संचालित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने आसपास के गांवों में छात्रों का सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि संस्थान की उपयोगिता का आकलन हो सके। एनपीसीसी के प्रतिनिधियों को भी अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
