विधानसभा अध्यक्ष ने दिव्यांगजनों को वितरित की व्हील चेयर


पौड़ी। जिले के पदमपुर मोटाढाक में आयोजित बहुउद्देशीय समाज कल्याण शिविर में विधानसभा अध्यक्षा एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने दिव्यांगजनों को 100 सामान्य और 10 इलेक्ट्रिक व्हील चेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संबंधी सेवाएं तथा छड़ी, बैसाखी जैसे उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में अध्यक्षा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!