एसआईआर में बीएलओ दीपा और सुमन देवी ने पेश की मिसाल

टिहरी गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बीएलओ दीपा और सुमन देवी ने निर्धारित समय से पहले गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ दीपा ने 351 मतदाताओं और सुमन देवी ने 139 मतदाताओं से संबंधित सभी ऑफलाइन व ऑनलाइन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दोनों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उनके कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बताया।
