समिति की बैठक में 18 प्रकरणों पर हुआ मंथन


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक में 18 प्रकरणों पर विचार किया गया। परीक्षण के बाद समिति ने एक प्रकरण की संस्तुति की, जबकि सात मामलों में अभिलेख अधूरे होने पर उन्हें अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं 10 प्रकरण शासनादेशों में निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!