ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष ने अधिकारियों संग की समीक्षा

टिहरी। उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) खेम सिंह चौहान और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनर्वास, पेयजल, समाज कल्याण, पर्यटन तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। खेम सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने भी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
