रन फॉर योग दौड़ में दिखा जोश, स्वस्थ चमोली का दिया संदेश

चमोली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली द्वारा गोपेश्वर में बुधवार को ष्रन फॉर योगष् दौड़ का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में नगर क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया।
पुरुष वर्ग में आदित्य ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में निशा प्रथम, आरुषी द्वितीय तथा कुमकुम तृतीय रहीं। इस अवसर पर एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि योग, आयुर्वेद और खेल स्वस्थ जीवन के आधार हैं तथा युवाओं को नशे, तनाव और अवसाद से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
