मोखमल्ला मार्ग पर यातायात सुचारु, ग्रामीणों को मिली राहत

चमोली। जिले के नंदानगर विकासखंड में धुर्मा-मोखमल्ला मार्ग पर वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण और नवीन कटिंग का कार्य एनपीसीसी ने पूरा कर लिया है। लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग में एक किलोमीटर हिस्से की नई कटिंग के बाद यातायात सुचारु हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। परियोजना प्रबंधक नरेंद्र तोमक्याल ने बताया कि नाली, स्कबर और सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य जारी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सड़क बहाली से आवागमन और दैनिक गतिविधियां आसान हुई हैं।
