शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण में जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। पोखरी में 247, गैरसैंण में 187 तथा कर्णप्रयाग में 180 लोगों ने प्रतिभाग किया। कृषि एवं उद्यान विभाग ने कृषि यंत्र और सामग्री भी वितरित की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
