आपदा प्रभावित व्यवसायियों को मिली 52.95 लाख की राहत


उत्तरकाशी। थराली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भूपाल राम टम्टा ने वर्ष 2025 की आपदा से प्रभावित 80 व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन हेतु कुल 52 लाख 95 हजार रुपये के चेक वितरित किए। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार रुपये की मुआवजा राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार प्रभावित परिवारों और कारोबारियों के पुनर्वास तथा आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर ग्रामोत्थान, प्रशासन और सहकारिता विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!