20 पेटी अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर। पैठाणी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास तिराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन सवार सूरज सिंह नेगी और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद शराब में 60 बोतल और 360 अध्धे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की शामिल हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष सुनील सिंह रावत के नेतृत्व में की गई।
