हजारा ग्रांट में सजता है माता मीनाक्षी महाकाली का दिव्य दरबार


हरिद्वार। जनपद के बहादराबाद ब्लॉक स्थित हजारा ग्रांट में विराजमान माता मीनाक्षी महाकाली चौकी दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रत्येक मंगलवार को यहां भव्य दरबार सजता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।
दरबार में भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। यहां आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। सेवा भावना के साथ संचालित इस आयोजन में सभी श्रद्धालुओं का बिना किसी भेदभाव के स्वागत किया जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची श्रद्धा से माता के दरबार में आने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके चलते हर सप्ताह दूर-दराज़ से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!