अगस्त्यमुनि में आयोजित हुआ ‘रन फॉर योग’


रूद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अगस्त्यमुनि में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। करीब 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेकर नियमित योगाभ्यास और शारीरिक सक्रियता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!