एसआईआर के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण के निर्देश

पौड़ी। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति का आकलन करते हुए कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष अभियान चलाने और दैनिक निगरानी करने को कहा गया। उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाने के लिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में विभिन्न अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुए।
