एसआईआर कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


टिहरी गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित और सहभागी बनाने पर जोर दिया गया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!