आयुर्वेद और पंचकर्म से आमवात रोगी को मिली राहत


नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपचार प्राप्त कर रही भारती चमोली को आमवात (इन्फ्लेमेटरी आर्थराइटिस) की समस्या से उल्लेखनीय राहत मिली है। लंबे समय से घुटनों में दर्द, सूजन और अकड़न से परेशान भारती ने आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सिद्धि मिश्रा के परामर्श पर आयुर्वेदिक औषधियों और पंचकर्म चिकित्सा का उपचार लिया। उपचार के तहत बालुका स्वेद और पत्र पोटली स्वेद जैसी विधियों का प्रयोग किया गया, जिससे दर्द और सूजन में कमी आई तथा चलने-फिरने में सुधार हुआ। भारती चमोली ने उपचार से संतोष जताते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा को प्रभावी बताया। चिकित्सकों ने नियमित परामर्श और उपचार को लाभकारी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!