डीएम और एसपी की पहल से कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात बहाल

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग स्थित पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए बाधित हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का यातायात प्रशासन की तत्परता से पुनः सुचारु हो गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होने लगा। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाद में दोनों अधिकारियों ने कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
