धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश


श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र के ग्राम सरणा में गौलक्षय पर्वत एवं इन्द्रगवन की पावन तलहटी स्थित मां भगवती गौरा देवी मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यास पीठ से आचार्य पंडित प्रमोद चमोली ने मां आदिशक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
कथा स्थल जय मां गौरा देवी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। नवयुवकों ने आचार्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने कथा में सहभागिता की। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी केंद्र बन गया। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी कथा श्रवण का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!