खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर जांचे 176 नमूनें

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने श्रीनगर में विशेष सर्विलांस अभियान चलाया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से दूध, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, मसाले और मिठाइयों समेत 176 खाद्य नमूनों की जांच की गई। जांच में छह नमूनों में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गईं, जबकि अन्य नमूनों की जांच जारी है। संबंधित विक्रेताओं को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बताया कि मोबाइल लैब से मिलावट की त्वरित पहचान कर उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
