विधायक ने सुनी समस्याएं, 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान


रुद्रप्रयाग। जनपद के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित जन-जन की सरकार, जन के द्वार कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज हुईं, जिनमें से 70 से अधिक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विधायक ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

चमोली। जिले के दशोली और नंदानगर विकासखंडों में मंगलवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बहु-विभागीय प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी, पेंशन एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। दशोली में शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त हरक सिंह नेगी और भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!