17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण करें सुनिश्चित

पौड़ी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले बूथों पर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे डिजिटाइजेशन कार्य को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।
