डीएम ने किया कोट और देवल में कृषि गतिविधियों का निरीक्षण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड कोट के कोट और देवल गांवों का भ्रमण कर पॉलीहाउस आधारित खेती, सब्जी उत्पादन तथा लिलियम पुष्प उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा आय वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में संरक्षित खेती, पुष्प उत्पादन और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज और परिवहन सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। देवल गांव में आधुनिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों की सराहना करते हुए उन्होंने कृषि में विविधीकरण, मशरूम, फलोत्पादन और औषधीय पौधों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और जल संरक्षण योजनाओं को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

सीता सर्किट परियोजना का किया निरीक्षण
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट परियोजना के तहत फलस्वाड़ी गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित सर्किट में सीता मंदिर के साथ रघुनाथ, वाल्मीकि और लक्ष्मण मंदिरों को भी शामिल किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण, स्वच्छता और परियोजना का प्राक्कलन दो चरणों में तैयार कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।