कुलपति ने किया निर्माणाधीन विज्ञान भवनों का निरीक्षण


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाहीथौल (टिहरी) का दौरा कर निर्माणाधीन विज्ञान भवनों और आधुनिक प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयसीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!